तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, ट्रेन सेवाओं की संख्या पहुंचेगी 150
अभी तक 72 वंदे भारत ट्रेनों की सेवाएं शुरू हो चुकी हैं, जिनकी कुल आवाजाही सेवाएं 144 हैं। तीन नई ट्रेनों के जुड़ने के बाद यह आंकड़ा 150 तक पहुंच जाएगा। ये सेवाएं अब तक 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जोड़ चुकी हैं।
नई दिल्ली: देश में रेल यात्रियों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेल मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इन तीन नई सेवाओं के साथ वंदे भारत ट्रेन सेवाओं की कुल संख्या 150 हो जाएगी।
कहां-कहां चलेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें?
- अमृतसर – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- बेलगावी – क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्णा (बेंगलुरु स्टेशन) वंदे भारत एक्सप्रेस
- अजनी (नागपुर) – पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
कटड़ा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 26406 कटड़ा से प्रस्थान: सुबह 6:40 बजे
- अमृतसर आगमन: दोपहर 12:20 बजे
- 26405 अमृतसर से प्रस्थान: शाम 4:25 बजे
- कटड़ा आगमन: रात 12:00 बजे
- सेवा दिन: मंगलवार को छोड़कर सभी दिन
- लाभान्वित जिले: अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, जम्मू, रियासी
बेलगावी – बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (26751/26752)
- 26751 बेलगावी से प्रस्थान: सुबह 5:20 बजे
- बेंगलुरु आगमन: दोपहर 1:50 बजे
- 26752 बेंगलुरु से प्रस्थान: दोपहर 2:20 बजे
- बेलगावी वापसी: रात 10:40 बजे
- सेवा दिन: बुधवार को छोड़कर सभी दिन
- लाभान्वित जिले: बेलगावी, धारवाड़, हावेरी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, चिक्कमगलुरू, हासन, तुमकूर, बेंगलुरु
अजनी (नागपुर) – पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (26102)
- अजनी से प्रस्थान: सुबह 9:50 बजे
- पुणे आगमन: रात 9:50 बजे
- पुणे से वापसी (अगले दिन): सुबह 6:25 बजे
- अजनी आगमन: शाम 6:25 बजे
- सेवा दिन: अजनी से सोमवार को नहीं चलेगी, पुणे से मंगलवार को नहीं चलेगी
- लाभान्वित जिले: नागपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला, जलगांव, नासिक, अहिल्यानगर, पुणे
कुल वंदे भारत सेवाएं अब होंगी 150
रेल मंत्रालय के अनुसार, इन तीन नई ट्रेनों के साथ अब देश में कुल 72 वंदे भारत ट्रेनें संचालित होंगी, जो मिलकर 150 सेवाएं प्रदान करेंगी। ये ट्रेनें अब तक 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुकी हैं। सरकार अगले 3 वर्षों में 200 और वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की योजना बना रही है।
वंदे भारत में मिलेंगी ये सुविधाएं
- सभी कोच में आधुनिक एयर कंडीशनिंग
- भीड़ के अनुसार स्वतः तापमान नियंत्रण प्रणाली
- एर्गोनॉमिक डिजाइन वाली आरामदायक सीटें
- पर्सनल इन्फोटेनमेंट स्क्रीन
- एलईडी लाइटिंग और एम्बिएंट लाइट्स
- ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे
- पैनोरमिक विंडो व्यू
- आधुनिक बायो-वैक्यूम टॉयलेट
सुरक्षा के अत्याधुनिक इंतजाम
- ‘कवच’ प्रणाली: टक्कर से बचाव
- फायर सेफ्टी: आग पहचान और बुझाने की तकनीक
- CCTV निगरानी: पूरी ट्रेन में
- इंटरकॉम सिस्टम: हर कोच में
- रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम: 30% तक ऊर्जा की बचत
- डुअल सस्पेंशन सिस्टम: तेज गति में भी आरामदायक सफर






