Latest चुनाव बिहार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भारत राजनीति

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राम JDU में हुए शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा सियासी झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार राम ने कांग्रेस का साथ छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया। उनके साथ उनके बेटे अतिरेक कुमार और कई समर्थक भी जेडीयू में शामिल हो गए।

जेडीयू में विधिवत शामिल हुए अशोक राम

पटना में आयोजित कार्यक्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इसके बाद अशोक कुमार राम ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की, जहां मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया

क्यों छोड़ी कांग्रेस?

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में कृष्णा अल्लावरू को बिहार कांग्रेस का प्रभारी और राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से डॉ. अशोक कुमार राम पार्टी में असहज महसूस कर रहे थे।

डॉ. राम का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है — वे छह बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस में वे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे, लेकिन नेतृत्व परिवर्तन से वे नाराज़ चल रहे थे।

कांग्रेस ने जताई नाराज़गी, बताया “अवसरवादी”

डॉ. अशोक कुमार राम के पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने उन्हें “घोर अवसरवादी” बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें और उनके परिवार को दशकों तक सम्मान और जिम्मेदारी दी।

प्रेमचंद मिश्रा ने कहा,

“अशोक राम के पिता बालेश्वर राम को केंद्र में मंत्री बनाया गया, खुद अशोक राम विधायक दल के नेता रहे। कांग्रेस ने ही दलित समाज से आने वाले राजेश राम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और राष्ट्रीय स्तर पर भी मल्लिकार्जुन खरगे जैसे नेता पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे में यह कहना कि कांग्रेस में दलितों की उपेक्षा हो रही है, निराधार और मौकापरस्त राजनीति का संकेत है।”

चुनाव से पहले बदलता सियासी समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का भले ही एलान न हुआ हो, लेकिन सियासी हलचलें तेज़ हो चुकी हैं। अशोक राम जैसे बड़े नेता का पाला बदलना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, वहीं जेडीयू को इससे चुनावी बढ़त मिल सकती है।

mahuaanews

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Vidhansabha chunav 2025 – राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की ट्रेनिंग शुरू, चुनावी प्रक्रिया दी गयी जानकारी

Bihar Vidhansabha chunav 2025 – इस साल के अंत में बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार निर्वाचन आयोग