Latest Tech Travel भारत महाराष्ट्र

Tesla की भारत में एंट्री: मुंबई के BKC में पहला शोरूम लॉन्च, जल्द आ सकती है Model Y

esla की लोकप्रिय SUV Model Y भारत में लॉन्च के लिए तैयार है और इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹60 लाख हो सकती है।

मुंबई: विश्व प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Tesla ने आधिकारिक रूप से भारत में कदम रख लिया है। मंगलवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित Maker Maxity मॉल में कंपनी का पहला शोरूम लॉन्च किया गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा, “Tesla, Welcome to India!”

Model Y की भारत में एंट्री जल्द, शुरुआती कीमत करीब ₹60 लाख

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Tesla की लोकप्रिय SUV Model Y भारत में लॉन्च के लिए तैयार है और इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹60 लाख हो सकती है। हालांकि, अमेरिका और चीन में यह मॉडल अपेक्षाकृत सस्ती है। भारत में आयात शुल्क और टैक्स संरचना इसकी ऊंची कीमत का कारण मानी जा रही है।

फिलहाल मैन्युफैक्चरिंग नहीं, सिर्फ बिक्री पर फोकस

भारत में EV निर्माण को लेकर अटकलें जारी हैं, लेकिन केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने साफ किया है कि Tesla फिलहाल भारत में सिर्फ कारों की बिक्री करेगी, न कि निर्माण। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

नई EV नीति बनी उम्मीद की किरण

भारत सरकार द्वारा हाल ही में नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) नीति लागू की गई है, जिसके तहत विदेशी EV कंपनियों को कम आयात कर और अन्य रियायतें दी जाएंगी। Tesla के सीईओ एलन मस्क पहले ही भारत में निवेश की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन उन्होंने उच्च आयात शुल्क को सबसे बड़ी बाधा बताया था। नई नीति के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी आने वाले वर्षों में भारत में मैन्युफैक्चरिंग की योजना बना सकती है।

दिल्ली में जल्द खुलेगा दूसरा शोरूम

टेस्ला का दूसरा भारतीय शोरूम नई दिल्ली में इसी महीने के अंत तक खुलने की संभावना है। इससे पहले कंपनी ने भारत में कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिससे इसकी एंट्री को लेकर अटकलें तेज़ हो गई थीं।

अमेरिका और चीन में दबाव, भारत से बड़ी उम्मीदें

Tesla की भारत में एंट्री ऐसे वक्त में हो रही है जब कंपनी को अपने मुख्य बाजारों—अमेरिका और चीन—में गिरती बिक्री और BYD जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। चीन में Tesla की मार्केट हिस्सेदारी में गिरावट आई है और BYD लगातार आगे निकल रही है।

भारत में नई चुनौती

हालांकि भारत में EV मार्केट अभी प्रारंभिक अवस्था में है, लेकिन Tesla को यहां अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तेज और आक्रामक रणनीति अपनानी होगी। देश में EV चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और किफायती मॉडल की मांग को ध्यान में रखते हुए कंपनी को स्थानीय जरूरतों के अनुसार ढलना होगा।

mahuaanews

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Travel

If you went round the world which places could

Grursus mal suada faci lisis Lorem ipsum dolarorit ametion consectetur elit. a Vesti at bulum nec odio aea the dumm
Tech

We believe Apple Will announce iPhone.

Grursus mal suada faci lisis Lorem ipsum dolarorit ametion consectetur elit. a Vesti at bulum nec odio aea the dumm