Health

जामुन के फायदे नुकसान न बनें: इन चीज़ों से परहेज़

गर्मियों में जामुन न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन फल है, साथ ही लिवर डिटॉक्स, वजन घटाने और स्किन हेल्थ के लिए भी लाभकारी है। लेकिन अगर आप जामुन का सेवन कुछ खास चीजों के साथ या तुरंत बाद करते हैं, तो इसके फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

जामुन खाने के बाद इन चीजों से जरूर करें परहेज़:

  1. जामुन और दूध:
    जामुन के तुरंत बाद दूध पीने से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। यह कॉम्बिनेशन गैस, अपच और पेट दर्द का कारण बन सकता है। जामुन के साथ या तुरंत बाद दूध पीने से बचें।
  2. जामुन और अचार:
    अचार के साथ जामुन खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट में एसिड बढ़ सकता है और उल्टी, चक्कर आना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अचार खाने से पहले या बाद में कम से कम एक घंटे का अंतर रखें।
  3. जामुन और हल्दी:
    जामुन के बाद हल्दी वाली चीजें खाना पेट में जलन और कब्ज का कारण बन सकता है। दोनों का एक साथ सेवन करने से एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  4. जामुन और पानी:
    जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना डायरिया या अपच का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए जामुन खाने के बाद कम से कम 30 से 40 मिनट तक पानी न पिएं।

mahuaanews

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Health भारत

 सावधान: बिना बुखार शरीर टूटना है इन 5 बीमारियों का अलार्म

अगर आपको बार-बार शरीर टूटने, मांसपेशियों में दर्द या जलन महसूस हो रही है लेकिन बुखार नहीं आता, तो ये
Health Music बिहार

शिवहर में डीजे का कहर, तेज धमक से 15 साल की मासूम का हार्ट अटैक, अस्पताल में मौत

बिहार के शिवहर जिले में डीजे की तेज आवाज एक मासूम बच्ची की जान ले गई. 15 वर्षीय पिंकी कुमारी