चुनाव बिहार

तेजस्वी यादव बने बेटे के पिता, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी, शेयर की बेटे की पहली तस्वीर

तेजस्‍वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्‍नी राजश्री ने बेटे को जन्‍म दिया है. तेजस्‍वी यादव ने बेटे के साथ अपनी एक फोटो पोस्‍ट कर खुद यह जानकारी दी है

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं। मंगलवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस खुशखबरी को साझा करते हुए बताया कि उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। तेजस्वी ने अपने नवजात बेटे की पहली झलक भी फैंस से साझा की और भगवान हनुमान का आभार जताया।

सोशल मीडिया पर दी खुशी की खबर

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा,
“गुड मॉर्निंग! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!”
इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल से अपने बेटे की एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की।

Good Morning! The wait is finally over!

So grateful, blessed and pleased to announce the arrival of our little boy. Jai Hanuman! pic.twitter.com/iPHkgAkZ2g
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2025

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री यादव पहले से ही एक बेटी के माता-पिता हैं, जिसका नाम कात्यायनी है। यह नाम खुद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रखा था।

तेजस्वी और राजश्री की प्रेम कहानी

तेजस्वी यादव ने अपनी स्कूल की दोस्त रेचल गोडिन्हो से लंबे समय तक प्रेम संबंध में रहने के बाद 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। शादी के बाद रेचल ने अपना नाम बदलकर राजश्री यादव रख लिया। राजश्री मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली हैं और उनका पालन-पोषण दिल्ली में हुआ है।

परिवार में जश्न का माहौल

बेटे के जन्म से लालू परिवार में खुशी की लहर है। राजद समर्थकों और शुभचिंतकों ने भी तेजस्वी और राजश्री को ढेरों बधाइयां दी हैं।

तेज प्रताप यादव को लेकर विवाद बरकरार

जहां एक ओर परिवार में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव को लेकर विवाद भी जारी है। हाल ही में एक महिला के साथ उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही पारिवारिक स्तर पर भी उनसे दूरी बना ली गई है।

बता दें कि तेज प्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन आपसी मतभेद के चलते अब दोनों अलग रह रहे हैं।

mahuaanews

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चुनाव बिहार बिहार विधानसभा चुनाव 2025

“सीएम बनने की नहीं, बिहार को बदलने की है चाह” — सारण में बोले प्रशांत किशोर

बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नज़दीक आ रही है, राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। इस सियासी हलचल के
क्राइम बिहार

बीजेपी विधायक मिश्रीलाल यादव को 6 साल पुराने मारपीट केस में न्यायिक हिरासत

करीब छह साल बाद, फरवरी 2025 में अदालत ने विधायक यादव को दोषी ठहराते हुए तीन महीने की सजा और