Latest चुनाव बिहार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 भारत

बेगूसराय के Ex MLA बोगो सिंह RJD में शामिल, बोले- “तेजस्वी को CM बनाना है लक्ष्य”

बेगूसराय: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को बड़ा नुकसान हुआ है। बेगूसराय जिले की मटिहानी सीट से चार बार विधायक रह चुके नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने आरजेडी का दामन थाम लिया। अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने आधिकारिक रूप से पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया।

बोगो सिंह ने कहा,“हमारे दिल में हमेशा से आरजेडी रही है। अब हम राजद परिवार का हिस्सा हैं। मेरी पहली ड्यूटी होगी बेगूसराय की सातों सीटें महागठबंधन को जिताना और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना।”

जेडीयू से नाराजगी और 2020 की हार

बोगो सिंह 2020 के विधानसभा चुनाव में लोजपा उम्मीदवार राजकुमार सिंह से सिर्फ 333 वोटों से हार गए थे। चुनावी हार के बाद वे लगातार नीतीश कुमार और जेडीयू नेतृत्व से नाराज रहे। उनका आरोप है कि हार के बाद भी पार्टी नेतृत्व ने उनकी उपेक्षा की।

इस बीच राजकुमार सिंह जेडीयू में शामिल हो गए और अब 2025 में भी जेडीयू के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में बोगो सिंह का राजनीतिक भविष्य जेडीयू में अनिश्चित हो गया था। यही वजह रही कि उन्होंने अब आरजेडी का दामन थाम लिया।

बाहुबली छवि और राजनीतिक सफर

  • 2005 (फरवरी): निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली बार मटिहानी से विधायक बने।
  • 2005 (नवंबर): दोबारा निर्दलीय जीते, जेडीयू का समर्थन मिला।
  • 2010 और 2015: जेडीयू प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की।
  • 2020: मामूली अंतर से चुनाव हारे।

बोगो सिंह की गिनती जिले के बाहुबली नेताओं में होती है और उनका स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ माना जाता है।

आरजेडी में आने के संकेत पहले से

लोकसभा चुनाव 2024 में ही बोगो सिंह ने महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था। तभी से उनके आरजेडी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं। अब तेजस्वी यादव से मुलाकात और औपचारिक ऐलान के बाद ये कयास सच साबित हुए।

मटिहानी सीट पर नया समीकरण

2020 में मटिहानी विधानसभा सीट महागठबंधन की ओर से सीपीएम के खाते में गई थी। वहां राजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। अब बोगो सिंह के आरजेडी में शामिल होने से यह सवाल उठ रहा है कि 2025 में महागठबंधन का उम्मीदवार कौन होगा – राजद से बोगो सिंह या फिर सीट शेयरिंग के तहत कोई और।

mahuaanews

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Vidhansabha chunav 2025 – राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट की ट्रेनिंग शुरू, चुनावी प्रक्रिया दी गयी जानकारी

Bihar Vidhansabha chunav 2025 – इस साल के अंत में बिहार में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार निर्वाचन आयोग