इंडिया कॉट्यूर वीक 2025: रैंप पर जाह्नवी कपूर का जलवा, ‘मॉडर्न महारानी’ लुक ने मचाई धूम
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) एक बार फिर अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने India Couture Week 2025 में डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया, जहां उनका ‘मॉडर्न महारानी’ लुक लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहा।
पिंक लहंगे में जाह्नवी कपूर का रॉयल अंदाज़
Janhvi Kapoor ने शो के दौरान पिंक फिश कट लहंगा पहना जिसे उन्होंने साड़ी स्टाइल में ड्रेप किया।उन्होंने अपने लुक को डायमंड जूलरी, मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और लाइट न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया।उनके आत्मविश्वास से भरे रैंप वॉक ने उन्हें एक परफेक्ट “Modern Maharani” बना दिया।
सोशल मीडिया पर छाया जाह्नवी का रैंप वॉक वीडियो
- जाह्नवी के रैंप वॉक का वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो गया है।फैंस और फैशन क्रिटिक्स उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।जहां पहले कुछ रैंप लुक्स पर ट्रोलिंग देखने को मिली थी, इस बार उनके रॉयल एटीट्यूड और लुक को काफी सराहा गया।
जानिए जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट
- जाह्नवी कपूर ने 2018 में फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
- इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में कीं:
- गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
- रूही
- गुड लक जैरी
- मिली
- बवाल
- मिस्टर एंड मिसेज माही
- उलझ
- हाल ही में जाह्नवी ने साउथ इंडस्ट्री में भी कदम रखा है और फिल्म देवारा: पार्ट 1 से तेलुगू डेब्यू किया है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि Janhvi Kapoor की कई फिल्में आने वाली हैं:
- सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- परम सुंदरी
- Peddi – यह उनकी दूसरी तेलुगू फिल्म है जिसकी शूटिंग चल रही है।
इन फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज़ है और फैंस उनकी अगली परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पर्सनल लाइफ: शिखर पहाड़िया के साथ रिश्ते में
जाह्नवी की पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट में रहती है। फिलहाल वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार साथ देखा गया है, और उनकी बॉन्डिंग को लेकर चर्चाएं तेज हैं।






