बिहार सरकार का बड़ा फैसला: छठ, दीपावली और होली पर घर लौटना होगा आसान, त्योहारों में चलेगी विशेष बसें

राज्य सरकार ने घोषणा की है कि इन अवसरों पर विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी, जिससे बाहर रहने वाले लोग आसानी से अपने घर लौट सकें।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने प्रवासी बिहारवासियों के लिए एक बड़ी और राहतभरी घोषणा की है। त्योहारों के मौसम में दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और बंगाल जैसे राज्यों से बिहार लौटने वालों को अब यात्रा में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एनडीए सरकार त्योहारों के दौरान विशेष बस सेवाएं शुरू करने जा रही है।
सम्राट चौधरी ने की घोषणा
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से छठ पूजा, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रवासी बिहारवासियों की सुविधा के लिए अंतर्राज्यीय बस सेवाएं चलाई जाएंगी।
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>एनडीए सरकार का ऐलान-<br><br>देश भर में रह रहे, बिहार वासियों के पर्व-त्योहारों में घर आने के लिए एनडीए सरकार बसें चलाएगी। खासकर छठ, होली, दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों के दौरान, जो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से अपने घरों की ओर प्रस्थान करते हैं, उनकी…</p>— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) <a href=”https://twitter.com/samrat4bjp/status/1938085109657423959?ref_src=twsrc%5Etfw”>June 26, 2025</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
कुल कितनी बसें चलेंगी?
राज्य सरकार 299 बसों का परिचालन करेगी, जिसमें ए.सी. और नॉन ए.सी. दोनों तरह की बसें शामिल होंगी। ये बसें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से बिहार के विभिन्न जिलों तक लोगों को लाएंगी।
बस खरीद पर खर्च और योजना की मंजूरी
24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इसके तहत 75 ए.सी. बसों और 74 डीलक्स नॉन ए.सी. बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत 150 अतिरिक्त ए.सी. बसें भी चलाई जाएंगी।
केंद्र सरकार से विशेष ट्रेनों की मांग
राज्य सरकार ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों की भी मांग की है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि लोग सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से अपने घर पहुंच सकें।
इस योजना से लाखों प्रवासी बिहारवासियों को राहत मिलेगी, जो हर साल त्योहारों के दौरान टिकट की मारामारी और यात्रा की मुश्किलों से परेशान रहते हैं। चुनावी मौसम में सरकार का यह कदम सामाजिक और राजनीतिक दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा है।